देश में 75 दिन बाद पहली बार मौत का आंकड़ा रहा 1000 से कम, मिले 46,498 नए कोरोना मरीज

By: Pinki Mon, 28 June 2021 10:01:09

देश में 75 दिन बाद पहली बार मौत का आंकड़ा रहा 1000 से कम, मिले 46,498 नए कोरोना मरीज

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले 50 हजार से कम आ रहे है। बीते दिनों की बात करे तो शुक्रवार को 48,768, शनिवार को 49,701 और रविवार को 46,498 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, रविवार को 58,540 मरीज ठीक भी हुए। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,034 की कमी आई है। अब कुल 5 लाख 68 हजार 48 मरीजों का इलाज चल रहा है। रविवार को 978 मरीजों की मौत भी हुई। 12 अप्रैल के बाद के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब 1,000 से कम लोगों की मौत हुई। 12 अप्रैल को 880 लोगों की मौत हुई थी।

स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई है। वहीं 979 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। इसके अलावा 58,578 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,93,09,607 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है।

सिर्फ 17 लाख टीके लगे

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 17.21 लाख वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 32,36,63,297 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 15,70,515 सैंपल टेस्ट किए गए। साथ ही कहा कि रविवार तक कुल 40,63,71,279 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा 2।51 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद गुजरात में सवा दो लाख डोज लगे। इनके अलावा कोई राज्य 2 लाख का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना रहे मध्य प्रदेश और यूपी में रविवार को सिर्फ 12 और 10 हजार डोज लगाए गए।

प्रमुख राज्यों के हाल

महाराष्ट्र में बीते दिन 9,974 लोग संक्रमित पाए गए। 8,562 लोग ठीक हुए और 4,05 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.36 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.21 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में बीते दिन 244 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 364 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 9.93 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,431 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,596 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिन 164 लोग संक्रमित पाए गए। 169 लोग ठीक हुए और 75 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,518 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,165 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में बीते दिन 162 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 264 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,914 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,733 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना मामलों में कमी होने पर राजस्थान के पुष्कर में आज से मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

गुजरात में बीते दिन 112 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 305 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.09 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,051 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,687 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में बीते दिन 259 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 285 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.07 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,965 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,568 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में बीते दिन 39 नए मामले सामने आए। 129 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,917 लोगों की मौत हो गई। 816 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 131 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 19,455 है, जिसमें 4,324 सक्रिय मामले, 15,040 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 91 मौतें शामिल हैं।

ये भी पढ़े :

# गर्मियों में आपको तरोताजा कर देगा जलजीरा, मिनटों में दूर होगी दिनभर की थकान

# नीम का पेड़ लाएगा आपके घर में सुख-शांति, दूर होगी जीवन से कंगाली

# छोटी उम्र, बड़ा कारनामा : शेफाली ने भारत के लिए रचा इतिहास, ओवरऑल इस मामले में 5वें स्थान पर

# सीकर : महिला की सुसाइड का हुआ खुलासा, पति विदेश में था तो महिला पर दोस्ती का दबाव डालता था आरोपी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com